Thursday, September 29, 2011

मां के लिए आप ही दुनिया हैं

मदर्स डे की शुरुआत को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग तरह की मान्यताएं हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पॉप्युलर मान्यता के मुताबिक मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में अन्ना जार्विस नाम की महिला ने 1912 में की थी। उस वक्त तय किया गया कि मदर्स डे मई महीने के दूसरे संडे को मनाया जाएगा। हालांकि अमेरिका के पैटर्न पर भारत में भी मदर्स डे मई के दूसरे संडे को ही मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के कई दूसरे देश अपनी सुविधा के मुताबिक इसे अलग-अलग दिन भी मनाते हैं।

- मां को आप चाहे जो गिफ्ट दे दें, वह उस गिफ्ट से हमेशा छोटा ही होगा, जो गिफ्ट उसने आपको दिया है- जिंदगी का गिफ्ट।

- मां का प्यार एक ऐसा ईंधन है, जो एक साधारण इंसान को भी नामुमकिन काम करने की ताकत दे देता है।

- दुनिया के लिए आप महज एक शख्स हो सकते हैं, लेकिन एक शख्स (मां) के लिए आप दुनिया हैं।

- एक फुलटाइम मां होना सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब है क्योंकि इसके बदले जो मेहनताना मिलता है, वह खालिस प्रेम है।

- ऐसा कोई महान शख्स नहीं हुआ, जिसकी मां महान न रही हो।

- जब आपकी मां पूछती है- तुम्हें सलाह चाहिए? तो यह सवाल महज दिखावा है। आप 'हां' कहिए या 'ना', सलाह तो आपको मिलनी ही है।

- मां उस बात को भी समझ लेती है, जो उसका बच्चा नहीं कहता।

- जो शख्स यह कहता है कि वह अतीत को मिस नहीं करता, निश्चित रूप से उसकी मां नहीं है।

- एक मां दुनिया की सबसे सहज फिलॉसफर होती है।

- सभी लड़कियां बड़ी होकर अपनी मां की तरह बन जाती हैं, लेकिन विडंबना यह है कि लड़के बड़े होकर मां की तरह नहीं बनते।

- लड़कियों को ऐसे मर्द से शादी नहीं करनी चाहिए जो अपनी मां से नफरत करता हो क्योंकि ऐसा शख्स अपनी बीवी से भी नफरत करेगा।

- जिस वक्त बच्चे का जन्म होता है, उस वक्त मां का भी जन्म होता है।

- एक पिता अपने बच्चों के लिए जो सबसे बड़ा काम कर सकता है, वह यह है कि वह उनकी मां को प्रेम करे।

- सभी मांएं कामकाजी मांएं होती हैं।

- दुनिया में एक ही बच्चा सबसे खूबसूरत है और वह बच्चा हर मां के पास है।

No comments:

Post a Comment